Advertisement

फेरो स्क्रेप निगम के मजदूरों ने युनियन नेता को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। फेरो स्क्रेप प्रबंधन द्वारा जय झारखंड मजदूर समाज को रिकोनाईज्ड करने से कार्यरत लगभग 500 विभागीय एवं ठेकाकर्मियों मे हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार फेरो स्क्रेप मजदूरों ने 12 जुलाई को बोकारो युनिट मे जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी, निगम के युनियन प्रभारी संयुक्त महामंत्री एन के सिंह एवं निगम के युनियन अध्यक्ष सुरेश प्रसाद के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर फूल माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

मौके पर संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, एस के सिंह, आई अहमद, सुभाष चंद्र बाउरी, हरेंद्र पासवान, घनश्याम सिंह मो. कमालउद्दीन, एम के मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, बादल कोयरी, आर आर सोरेन, बिनोद कुमार, नासिर अहमद खान, सुनिल चौधरी, बिजय कुमार, प्रमोद कुमार सहित सैकड़ो कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *