Advertisement

धार्मिक न्यास बोर्ड समिति सदस्य शायन कुणाल ने की बाबा हरिहरनाथ की पूजा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य शायन कुणाल ने पर्षद सदस्य बनने के बाद पहली बार सारण जिला के हद में सोनपुर पहुंच कर 11 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा – अर्चना की।

इस मौके पर उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से सूबे की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर शायन कुणाल के अलावा सामाजिक कार्यकर्त्ता शुभम पराशर भी उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और मंदिर सचिव विजय लाला ने शायन कुणाल तथा शुभम् पराशर को मंदिर का प्रतीक चिन्ह व् अंग वस्त्र से स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, अर्चक आचार्य पवनजी शास्त्री, भूटकून बाबा, बाबा बमबम, सदानंद बाबा सहित अनेक श्रद्धालू उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *