Advertisement

बीएसएल के इडी वर्क्स से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

प्लांट की चहारदीवारी के दायरे में हीं होगा विस्तारीकरण-प्रबंधन

स. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल 11 जुलाई को बीएसएल के अधिशासी निदेशक संकार्य से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने ईडी संकार्य चितरंजन महापात्रा से मिल कर बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण के मार्ग में आ रही बाधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर भाजपा टीम को इडी वर्क्स ने बताया कि प्रस्तावित विस्तारीकरण वर्तमान प्लांट के चहारदीवारी के अंदर हीं होगा। कहा कि वर्तमान में इस प्लांट की परिधि 10 मिलियन टन क्षमता की है। ज्ञात हो कि विस्तारीकरण के बाद भी इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 7.5 मिलियन टन तक ही होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने इडी वर्क्स को प्लांट विस्तारीकरण अभियान के लिए चल रहे महा हस्ताक्षर अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि बोकारो की आम जनता यहाँ के विकास के प्रति प्रतिबद्ध एवं सहयोगी है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता कुमार अमित के अलावा सुनील कुमार महतो, निवारण प्रसाद महतो, अरविंद सिंह एवं लालबाबू कुमार शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *