Advertisement

सिवान पश्चिमी जिला प्रभारी बनने पर लालबाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भाजपा कार्यालय रजिस्ट्री बाजार सोनपुर में भाजपा टीम ने 11 जुलाई को लालबाबू कुशवाहा को सिवान पश्चिमी का जिला प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने किया।

स्थानीय बाकरपुर के लाल लालबाबू कुशवाहा ने भाजपा में बूथ अध्यक्ष से प्रखंड अध्यक्ष, 20 सूत्री अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अच्छे कार्य करने के कारण सिवान जिला प्रभारी बनाए गए। इस बार पुनः उन्हें सिवान पश्चिमी जिला का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी बनने पर बीजेपी टीम ने उनका स्वागत किया।

मौके पर भाजयुमों के क्षेत्रीय प्रभारी डॉक्टर आशुतोष कुमार रितेश ने कहा कि आपके कुशल संगठन कौशल का लाभ सिवान जिला को मिलेगा और आपकी राजनीति ख्याती बढ़े ऐसी शुभकामना है। प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लाल बाबू जैसा साधारण कार्यकर्ता को जिला के लिए प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी मिल रहा है, यह सब भाजपा जैसी लोकतांत्रिक पार्टी में ही संभव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में और ऊंचे पद पर कार्यरत होंगे।

कुशवाहा ने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है इसके लिए पार्टी नेतृत्व का ऋणी है। मौके पर सदर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, महामंत्री ज्ञानसागर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री दिव्यांशु गौतम, शत्रुधन सिंह चंद्रवंशी, अधिवक्ता पारसनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, जेपी सेनानी मान्धाता सिंह, राजन कुमार राम, उमाशंकर सिंह, दुर्गा दास, वीरेन्द राम, पवन शर्मा,अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार पटेल शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *