अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद मे पहलेजा धाम में घाट किनारे विधि व्यवस्था की दृष्टि से मजिस्ट्रेट के नियंत्रण में पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। यहां मजिस्ट्रेट के रूप में एलपी यादव यानी लालू प्रसाद यादव तैनात हैं।
मजिस्ट्रेट एलपी यादव ने 11 जुलाई को स्वयं अपना पूरा नाम लालू प्रसाद यादव बताते हुए कहा कि पूर्णतः विधि व्यवस्था नियंत्रण में है। घाटों पर उनकी नजर है। कहा कि यहां किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा की गारंटी हो और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए प्रशासन सतत् सतर्क है।
उन्होंने कहा कि पहलेजा धाम के इस पवित्र घाट का एरिया काफी विस्तृत है, जिन पर पहलेजा घाट पुलिस की हर समय नजर है। पुलिस घाट के चप्पे -चप्पे पर नजर रखे हुए है। सुरक्षा की दृष्टि से पीपा पुल के मुख्य द्वार को बांस – बल्ले से घेर दिया गया है, ताकि कोई व्यक्ति पीपा पुल पर नहीं चढ़ सके। क्योंकि आगे पीपा पुल को खोल दिया गया है। भावी दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन ने ऐसा किया है।

गंगा द्वार से पहलेजा थाना तक तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। जैसे ही दूधेश्वर नाथ मंदिर के पास से गंगा माता मंदिर की ओर बढ़ते हैं एक बहुत बड़ा एरिया को बैरिकेडिंग किया गया है। दक्षिण की ओर श्मशान है, जहां उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों से शव दाह के लिए शव यात्रियों का आगमन हो रहा है। स्नान के दौरान किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात है। यहां चार बोट दिखाई दिए, जिसमें दो काली घाट एवं दो पहलेजा घाट पर ही रहेंगे। बताया गया कि दीपक ठाकुर तथा मिथिलेश क्षेत्री के नियंत्रण में ये सभी बोट हैं।
![]()













Leave a Reply