Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने की बूथ स्तर एजेंट नियुक्ति को लेकर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल कार्यालय में 11 जुलाई को बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्ति को लेकर बैठक की गयी। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने की।

जानकारी के अनुसार बूथ स्तर पर सक्रिय, जिम्मेदार एवं प्रशिक्षित एजेंटों की नियुक्ति को लेकर अनुमण्डल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बेरमो-सह- अनुमण्डल पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों, सक्रिय कार्यकर्ता के साथ बैठक की गयी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति से संबंधित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसके लिए फार्म बीएलए-2 भी उपलब्ध कराया। मौके पर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं जन प्रतिनिधित उपस्थित थे। बताया जाता है कि उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श करना था।

इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों को बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों जैसे घर-घर सर्वेक्षण, मतदान केन्द्रो का नजरी नक्शा (की मैप) तैयार करना, मतदाताओं को केन्द्रवार टैग करना की विस्तृत जानकारी दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है वे बूथ स्तर पर सक्रिय, जिम्मेदार एवं प्रशिक्षित एजेंटों की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव की नींव होती है, जिसमें सभी दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। मौके पर कई गणमान्य मौजूद थे।

जेएनवि में कक्षा 11 की परीक्षा स्थगित

एक अन्य जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के प्राचार्य बिपिन कुमार ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11 की परीक्षा जो 12 जुलाई को होने वाली थी। वह अपरिहार्य कारण से अगले आदेश तक स्थगित की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *