Advertisement

ओवरलोड घटाने को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाएं विभाग-भाकपा माले

ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो 13 जुलाई को माले द्वारा विद्युत अधिकारी का पूतला दहन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 26 विश्वकर्मा चौक स्थित 2 सौ केवीए का ट्रांसफर जल जाने से विधुत बाधित है। ऊमस भरी गर्मी में पंखा से लेकर जलापूर्ति बाधित है।

बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण कई दिनों से खराब चल रहा था, जिससे 11 जुलाई को विधुत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गया। मिस्त्री द्वारा चेक करने पर ट्रांसफार्मर का जल जाना बताया गया है। ट्रांसफार्मर के जलने से जलापूर्ति ठप्प हो गया है। ताजपुर शहर में स्थित काष्ट शिल्पियों का कार्य, विधुत से संबंधित व्यवसाय पुरी तरह बाधित है। बोरिंग बंद हो जाने से किसानों का धन रोपनी बंद है।

भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने अविलंब ट्रांसफार्मर बदलकर बंद विधुत आपूर्ति चालू करने की मांग की है। उन्होंने घोषणा किया है कि 12 जुलाई तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आगामी 13 जुलाई को जुलूस निकालकर ट्रांसफार्मर स्थल पर सड़क जाम आंदोलन एवं कनीय अभियंता का पूतला दहन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *