Advertisement

डीएम की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का आह्वान

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली के जिलापदाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह की अध्यक्षता में 11 जुलाई को विशेष गहन-पुनरीक्षण अभियान को लेकर नगर परिषद हाजीपुर के सभागार में बैठक किया गया।

अभियान के सफल संचालन हेतु विधान सभा हाजीपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समार्हता, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सभी संबंधित बीएलओ की समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित प्रत्येक बीएलओ से क्षेत्रवार फार्म वितरण/संग्रहण आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।

डीएम वर्षा सिंह ने समीक्षा के क्रम में मोबाइल एप पर फार्म अपलोड की भी समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ से प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण के दौरान घर -घर वोटर को संपर्क कर फार्म वितरण व संग्रहण करने व मृतक, प्रवासी, छूटे हुए, दोहरी प्रविष्ट व नवीन मतदाताओ आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही कार्य कोताही व लापरवाही करने वाले बीएलओ, कर्मी व पदाधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए ससमय सभी फार्म का वितरण/संग्रहण व अपलोड की प्रक्रिया तय समय सीमा के अन्तर्गत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अपलोड कार्य में संलग्न सभी कर्मी को कार्य गति में तीव्रता लाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य से अनुपस्थित व कार्य न करने वाले कर्मी को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में शीध्रता लाने को कहा। बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा समय – समय पर जारी की जा रही दिशा-निर्देश से भी सभी को अवगत कराते हुए चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर समार्हता वैशाली, विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ, एसएसए, नगर प्रबंधक हाजीपुर, डीपीआरओ नमामी गंगे, सीडीपीओ सदर व अन्य पदाधिकारी, कर्मी व बीएलओ उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *