अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भारतीय स्टेट बैंक सोनपुर ब्रांच की ओर से 10 जुलाई को एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ शाखा सोनपुर को आमंत्रित किया गया।
सेमिनार में शाखा प्रबन्धक कुमार आनन्द तथा सहायक शाखा प्रबंधक रंजन कुमार द्वारा खास कर डिजिटल अरेस्ट, एटीएस फ्रॉड तथा आज कल चल रहे अन्य कई प्रकार के फ्रॉड से कैसे सचेत रहे, एटीएस कार्ड धारक को दुर्घटना मामले में कैसे रोकी जाय एवं इंश्योरेंस का लाभ कैसे देय होगा इस बारे में जानकारी दी गयी।
सेमिनार में इसके अलावे पेंशनरों से संबोधित लाभकारी योजना से भी उन्हें अवगत कराया गया। संगठन की ओर से पेंशनरों के लिए अलग भुगतान काउन्टर, बुर्जुग तथा अशिक्षित कस्टमर को मदद के लिए एक स्टाफ को तैनात करने या सुलभ कराने का सुझाव दिया गया। शाखा प्रबन्धक ने संगठन द्वारा दिए गए सुझाव को कार्यान्वित करने पर सहमति जताई।

सेमिनार में अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, मंडल सह शाखा सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान, उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, सहायक सचिव सच्चिदानंद सिंह, संगठन सचिव सर्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जयराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बिन्देश्वरी राम, मंडल सहायक सचिव नन्दकुमार राम, लालजी प्रसाद सिंह, पूयामजी सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ठाकुर यशवंत सिंह, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव के अलावे संगठन से जुड़े सदस्यगण उपस्थित थे।
सेमिनार समाप्ति के बाद शाखा प्रवन्धक द्वारा संगठन के उपस्थित पदाधिकारी और सदस्यगण को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अन्त में संगठन के मंडल सह शाखा सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस तरह का सेमिनार प्रत्येक तीन माह पर कराने का अनुरोध किया।
![]()













Leave a Reply