एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। डुमरी विधायक जयराम महतो एवं उनके अंगरक्षक द्वारा बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के देवर कैलाश महतो सहित अन्य छह जनों के साथ मारपीट के विरोध में 10 जुलाई की देर शाम उनके समर्थकों द्वारा करगली गेट स्थित गांधी चौक के समक्ष विधायक जयराम महतो का पुतला दहन किया गया।
यहां आक्रोशित जनों ने डुमरी विधायक महतो एवं उनके अंगरक्षकों द्वारा मारपीट की घटना का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिला प्रशासन व पुलिस से उचित कार्रवाई करते हुए कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग किया। मौके पर मनोज महतो उर्फ गोपी महतो व वीरेंद्र महतो ने कहा कि डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने अंगरक्षकों के साथ मिलकर बैदकारो रहिवासी कैलाश महतो, लोचन महतो, आशीष तपेदार, अर्पण महतो, संजय महतो, विक्की महतो तथा कमलेश महतो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिससे आमजनों में भारी आक्रोश है। कहा कि जिला प्रशासन व नावाडीह पुलिस कार्रवाई करे।
ज्ञात हो कि, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी के देवर कैलाश महतो ने नावाडीह थाना में दिये लिखित शिकायत में कहा है कि बीते 9 जुलाई शाम करीब आठ बजे उपरोक्त के साथ गुंजरडीह की ओर से अपने आवास बेरमो- बैदकारो लौट रहे थे। इस बीच गुंजरडीह मोड़ के समीप उनकी गाड़ी ख़राब हो जाने के कारण खड़ी हो गयी। इसके बाद विपरीत दिशा से डुमरी विधायक का काफिला आकर रूका।
विधायक के अंगरक्षक और समर्थकों ने गाड़ी पीछे करने को कहा। गाड़ी ख़राब की बात कह पीछे नहीं जा सकती कहने पर विधायक महतो खुद अपनी गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करने लगे और बेल्ट निकालकर मारने लगे। जब हमने परिचय देते कहा कि हम बेरमो प्रमुख का देवर है। तब और उत्तेजित होकर मारपीट करने लगे। पीड़ित ने विधायक समर्थकों पर सोने की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया है।पुतला दहन मे अवसर पर वीरेंद्र महतो, महादेव महतो, अशोक महतो, तुलसी महतो, चंदर महतो, जगदीश महतो, कृष्णा पटेल, दिनेश महतो, कमलेश महतो आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply