Advertisement

मेन ऑडिटोरियम में एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट से जुलाई माह में सेवानिवृत होने वाले कुल 38 कार्मिकों को सेवानिवृति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृति के उपरान्त जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंन्धन की जानकारी देने के उद्देश्य से 10 जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ द्वारा एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा नए मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर डॉ जया लक्ष्मी मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने इस्पात कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया। उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) दीपशिखा ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन तथा नगर प्रशासन विभाग से जितेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मौके पर बजाज एलियांज लाइफ इन्स्योरेन्स की रिलेशन मैनेजर श्वेता सिंह ने एनपीएस तथा कोटक महिंद्रा के ब्राँच हेड मोहम्मद जुल्फिकार आलम तथा उनकी टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सुधिजनो को सीनियर सिटीजन के लिए धन निवेश पर सुझाव तथा बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अनीता झा (मानव संसाधन अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *