Advertisement

रेफ़रल अस्पताल के कच्ची सड़क पर सरकारी भूमि के बाद भी नही बना सड़क

गंदगी कूड़ा के ढ़ेर पर जरीडीह का रेफरल अस्पताल, मरीज बेहाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बांधडीह पंचायत स्थित रेफरल अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या से उनकी जिंदगी सड़क पर है।
बताया जाता है कि रेफरल अस्पताल जाने वाला रास्ता पुरी तरह बदहाल है। अस्पताल का एम्बुलेंस सेवा भी बाधित हो गया है। रास्ते में कीचड़, दलदल और बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण अस्पताल पहुंचते- पहुंचते ही मरीजों का जीवन का डोर खत्म हो जाना लाजमी है। मजबूरी में चिकित्सक मरीजों का जीवन बचा नहीं पा रहे है। वे जानते है कि अगर मरीज को सही तरीके से अस्पताल पहूंचाया जाता तो इलाज के दौरान बच सकता था। लेकिन रास्ते की बदहाली के कारण ही मौत हुई है।

उक्त संबंध में क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी हो चुकी है, लेकिन समाधान निकल नहीं पाया है। रेफरल अस्पताल बनने से पूर्व राज्यकृत उच्च विद्यालय के नाम से बांधडीह के ग्रामीण अपनी इच्छानुसार खेल मैदान के नाम से यहां अपना जमीन दान दिया था। इस दान वाली भूमि पर संभवतः भू-माफियायों की नजर लग गई है। पूर्वजों द्वारा दान की गई जमीन को बेचने की रणनीति पर उतावले हो रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अस्पताल तक कैसे पहुंच पायेंगे, यह बड़ी समस्या बनी हुई है।

बताया जाता है कि अस्पताल के समीप के इस सड़क का निर्माण कराने के लिए जिला परिषद मद से टेंडर भी करा दी गई है। बरसात के बाद शुभारंभ की संभावना है। लेकिन भू-माफिया सरगना कोर्ट में याचिका दायर कर कार्य को बाधित करेंगे। ऐसी स्थिति में उच्च स्तरीय पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित बोकारो के सीएस, बोकारो जिला उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय पहल करने की आवश्यकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *