एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) और कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएफ) की संयुक्त बैठक 10 जुलाई को बोकारो जिला के हद में करगली में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मियों के भविष्य निधि और पेंशन दावों के त्वरित निष्पादन और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर चलाए जा रहे प्रयास कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन करगली ऑफिसर्स क्लब में किया गया। जिसमें दोनों विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में कोयला कामगारों के पेंशन और भविष्य निधि से जुड़़े लंबित मामलों का कैसे जल्द से जल्द निपटारा हो, इसको लेकर विशेष रूप से जानकारी आदान-प्रदान की गई। प्रयास कार्यक्रम के तहत मजदूरो का रिटायरमेंट के दिन ही सीएमपीएफ का भुगतान सुनिश्चित हो, इस पर तीन महीने पूर्व से ही कार्य करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही वर्षों से लंबित पेंशन और भविष्य निधि के मामले में कागजी प्रक्रिया में तेजी लाने, दावों का निपटारा करने और सभी प्रक्रिया को सरलता के साथ पूरा करने की जानकारी दी गई।
बैठक में सीएमपीएफ कमिश्नर रिजन-2 रांची आशीष कुमार, सहायक कमिश्नर सुमन कुमार उरांव, मैनेजर एचआर पेंशन मोहम्मद सफीक, बीएंडके प्रभारी जीएम सतेन्द्र सिह, सीसीएल मुख्यालय के पेंशन और सामाजिक सुरक्षा के मुख्य प्रबंधक एस के चौबे, बीएंडके एरिया के अमला अधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, परियोजना के कार्मिक अधिकारी पी एन सिंह, प्रबंधक एचआर एचडी रत्नाकर, आर पी यादव, रमेश कुमार, डीलिंग क्लर्क सचिन कुमार, अनिल कुमार सिंह, अजय मंडल, मनोज कुमार महतो, सत्यनारायण कुमार मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply