एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार द्वारा कुपोषण से निपटने के लिए राज्य में समर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत रक्तअल्पता पीड़ित महिलाओं और कुपोषित बच्चों की पहचान करना है।
उक्त अभियान के तहत बीते 9 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सभागार मे प्रखंड क्षेत्र के तहत सेक्टर 2 की सभी आंगनबाड़ी सेविका, सभी एएनएम एवं सभी सहिया साथी को समर अभियान का प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) बेरमो गीता सोय की अध्यक्षता में दिया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सेक्टर 2 की आंगनबाड़ी सेविका, सभी एएनएम एवं सभी सहिया साथी को समर अभियान का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सीडीपीओ गीता सोय ने कहा कि समर अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया से निपटना है। बताया कि इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जैसे कि कुपोषण और एनीमिया की पहचान अभियान, स्वास्थ्य और पोषण शिक्षा अभियान, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधिया, सुरक्षा टिप्स और जागरूकता।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी आगनबाड़ी सेविकाओं को समर एप का भी प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि यदि लगातार तीन महीने तक पोषण ट्रैकर में उपस्थिति दर्ज नहीं की गई तो आंगनबाड़ी को मिलनेवाली सुविधाएं बंद कर दी जायेगी। प्रशिक्षण में मौजूद महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कुपोषण और एनीमिया के उन्मूलन हेतू राज्य सरकार द्वारा समर अभियान की जानकारी दी। मौके पर जरीडीह पश्चिमी, जरीडीह पूर्वी, बोडिया उत्तरी, बोडिया दक्षिणी इत्यादि पंचायत के मुखिया, एएनएम सेविकाएँ, महिला पर्यवेक्षक कुमारी सुमित्रा, मुक्ति कुमारी, रेखा कुमारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कुमार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply