एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जरिडीह पश्चिमी पंचायत में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने 10 जुलाई को दौरा किया। प्रखंड के जरिडीह पश्चिमी पंचायत में सरकार के विभिन्न योजनाओं की बीडीओ ने अधतन स्थिति का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार बीडीओ ने यहां प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुवा आवास योजना, मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी तथा अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि बीडीओ द्वारा स्थानीय रहिवासी बसंती देवी, गोमती देवी, आशा देवी, डालो देवी, प्रतिमा देवी, सोनाली देवी आदि के आवास का निरीक्षण कर उन्हें प्राप्त राशि के विरुद्ध ससमय आवास निर्माण पूर्ण करने को कहा।
ज्ञात हो कि उक्त पंचायत में आम बागवानी के तहत सर्वप्रथम चिन्हित स्थल पर गड्ढा बनाना है, जिसे बीडीओ ने पूर्ण बताया। मौके पर बीडीओ के अलावा प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, बीएफटी महेश साहनी, सुधीर मुंडा के अलावा दर्जनों ग्रामीण व लाभुक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply