Advertisement

नाला उड़ाही नहीं होने से रहिवासी जलमग्न सड़क से गुजरने को मजबूर-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला मुख्यालय से सटा कई स्कूल, कार्यालय, अस्पताल आदि से सुशोभित शहर का व्यस्ततम विवेक- विहार मुहल्ला है, जहां नाला उड़ाही नहीं किए जाने से नाले का गंदा पानी निकलकर सड़क को जलमग्न कर रहा है। गंदे पानी से होकर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पर रहा है।

विवेक विहार मुहल्ले के गंदे पानी से निकल रहे बदबू के कारण राहगीरों को बैगर नाक ढके गुजरना मुश्किल भरा काम है। इस बाबत भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 10 जुलाई को बताया कि कई बार मेयर, उपमेयर को समस्या से अवगत कराया गया है। नाला उड़ाही एवं टूटे नाला- स्लैब एवं सड़क मरम्मत के लिए आयुक्त को शिकायती आवेदन भी दिया गया। बताया कि मेयर पति भुवनेश्वर राम को बुलाकर भी समस्या से अवगत कराया गया। संबंधित वार्ड पार्षद को भी बुलाकर दिखाया गया। नाला उड़ाही कराकर जल निकासी कराने का आश्वासन भी मिला, लेकिन महीना बीत गये, मामला आज भी जस का तस बना है।

माले नेता ने बताया कि नगर निगम से पता लगाने पर नाला उड़ाही के नाम पर फंड भी उठा लिया गया है, लेकिन न नाला उड़ाही किया गया और न ही टूटे सड़क एवं स्लैब मरम्मत किया गया। कुछ जगहों पर मुहल्ले वासियों द्वारा खुद से स्लैब, नाला एवं सड़क मरम्मत कराकर चलने लायक बनाया गया है।

माले नेता सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेयर, उप मेयर एवं आयुक्त फंड लूट में लीन हैं। जन समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि अविलंब नाला उड़ाही, टूटे नाला, स्लैब एवं सड़क का मरम्मत नहीं किया जाता है तो जन सहयोग से भाकपा माले मेयर, उप मेयर एवं नगर आयुक्त का पूतला फूंकेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *