Advertisement

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला-हरिनाथ साहू

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित भामाशाह नगर में 10 जुलाई को लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला कमिटी द्वारा बैठक किया गया। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता एवं संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी ने किया।

संगठन विस्तार के साथ शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों का सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी हेतु लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बैठक पार्टी के जिला मुख्यालय भामाशाह नगर रिंग रोड कांके हरिनाथ ट्रेडर्स परिसर में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नवमनोनीत कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू को अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर नये दायित्व के लिए शुभकामना और बधाई दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सर्व समाज और कमजोर, वंचित, शोषित, उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए झारखंड सहित पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का गठन मात्र डेढ़ वर्ष पहले झारखंड प्रदेश में हुई है। पिछले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव पार्टी द्वारा लड़ने का काम किया गया।
भारी बारिश के बीच लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला के बैठक में सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प के साथ सामाजिक न्याय का हुंकार भरा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *