रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एन एच 23 के बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनु चौक के समीप 10 जुलाई की अहले सुबह गोवंश से भरी एक बोलेरो पिकअप वाहन अचानक खराब होकर सड़क पर ही खड़ी हो गई। सूचना पेटरवार थाना को मिलते ही थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाना ले आए।
बताया जाता है कि जप्त पिकअप वाहन में सात गोवंश लोड था। इसे लेकर वाहन सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि बोलेरो पिकअप क्रमांक-BR03GB/6031 वाहन गो वंश से भरा बिहार के सासाराम के बारू से सात मावेशी (गाय) को लोड कर झारखंड राज्य के धनबाद जिले के कतरास ले जा रहा था। वही वाहन की जांच करने पर उसके ऊपर हुड में एक गाय का बछड़ा को मुंह बांधकर रखा गया था। पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि गोवंश से लदा वाहन के साथ वाहन से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
![]()













Leave a Reply