Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न विद्यालयों में गुरु गोष्ठी का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त अयोजन में गुरु-शिष्य के बीच कैसा संबंध होनी चाहिए, इसे बताया गया। प्रखंड के हद में चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच चाकलेट वितरण किए। पिछरी स्थित आदर्श उच्च विद्यालय मे गुरु पूर्णिमा मनाया गया। यहां गुरु-शिष्य के बीच संबंध को बताया गया।

कहा गया कि गुरु हमेशा अपने शिष्य के हित के प्रति सोच रखते हैं। शिष्य को उनके उपदेशों का अनुसरण अवश्य करना चाहिए। मौके पर प्रधानाध्यपक धनेश कुमार महतो, संजय कुमार मिश्रा, राजन कुमार, संजू, अमित, बैजनाथ प्रसाद, शिल्पा कुमारी, सदय झा, लिपिक बाजून मुर्मू आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित शिशु/विद्या मंदिर में ऋषि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर गुरु पूर्णिमा के महत्ता पर प्रकाश डाला गया। यहां प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *