रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ नई दिल्ली ने अपनी रजत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा रहिवासी मनोज कुमार कपरदार को पत्रकारिता रत्न से सम्मानित किया है।
कपरदार जाने माने लेखक, कला समीक्षक व पत्रकार है, जिसके कारण उनके समाज के प्रति योगदानों को लेकर उन्हें पत्रकारिता रत्न से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि, मनोज कपरदार दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इनकी तीन पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें से एक पुस्तक झारखंड की आदिवासी कला परंपरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल है और दूसरी पुस्तक झारखंड के भूले बिसरे कांतिवीर को हरियाणा सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत शामिल किया है।
इससे पहले भी कपरदार को झारखंड प्रहरी सम्मान, जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान, स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान, पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड सेवा रत्न सम्मान, साहित्य शिखर सम्मान, काव्य शिरोमणि सम्मान और जनप्रिय लेखक 2022 सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
![]()













Leave a Reply