Advertisement

विद्यालय में 8वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

दूरदराज के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में होगी सहूलियत-कुमारी खुशबू

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। राज्य सरकार द्वारा संचालित उन्नति का पहिया योजना के तहत बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित मुंगोंरंगामाटी स्कूल में 9 जुलाई को साइकिल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से विद्यालय छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। यहां आठवीं कक्षा में अध्ययनरत कुल 27 छात्र-छात्राओं के बीच जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबु एवं पंचायत के मुखिया मोहन कुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जीप सदस्या ने छात्र-छात्राओं को घंटो तक क्लास लिया। वही छात्राओं ने भी अपनी समस्याओ को भी रखी, जिसका निष्पादन ऑन स्पॉट आंगनबाड़ी सेविका से मिलकर की गयी। मौके पर जिप सदस्य कुमारी खुशबू ने कहा कि साइकिल मिलने से दूरदराज के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। अध्ययनरत बच्चे उत्साहित होंगे और शिक्षण कार्य में सुधार होगा। उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र महतो, प्रधानाध्यापक खिरोधर महतो, सहायक अध्यापक तपेश्वर महतो, उप मुखिया भागीरथ महतो, सरजू दास, दिनेश कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं अभिवावकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *