Advertisement

डीएवी स्कूल तेनुघाट में कलस्टर प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 9 जुलाई को कलस्टर प्रबंधक ने निरिक्षण किया। विद्यालय की प्राचार्या ने प्रबंधक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल नीरजा सहाय राँची की प्राचार्या किरण यादव जो डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्रबंधक भी है एवं पूर्व प्राचार्य डीएवी आरा (कुजू) एन. पी. यादव ने 9 जुलाई को पहुंचकर विद्यालय परिसर, कार्यालयीय कार्यो एवं पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच उपस्थित होकर शैक्षिक उपलब्धियों पर विचार-विमर्श करते हुए शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार करने की बात कही। साथ हीं विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं पूर्व प्राचार्य एन. पी. यादव ने डीएवी के विकास में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करने की बात कही। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने आंगतुक अतिथियों को पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *