विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जिला परिषद कार्यालय बोकारो में जिप अध्यक्षा द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी मौजूद रही।
जिला परिषद कार्यालय बोकारो में आयोजित बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत के प्रमुख संघ के अध्यक्ष, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष की उपस्थिति में 9 जुलाई को बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15वें वित्त आयोग 2024-25 तथा 25- 26 की आवंटन राशि जो अभी तक लंबित है, इस कारण पंचायत का विकास ठप्प पड़ गया है। कहा गया कि सभी प्रखंडों के सभागार में आगामी 13 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रखंड में प्रमुख की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा मौजूद रहेंगी।
सभी त्रिस्तरीय पंचायत के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, उप मुखिया, प्रमुख की अध्यक्षता में एक बैठक कर राय शुमारी की जाएगी, तत्पश्चात आगे की रणनीति बनाते हुए झारखंड सरकार के पंचायती राज विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर लंबित राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की जायेगी। कहा गया कि अगर भुगतान नही होता है तो आने वाले मानसून सत्र में विधानसभा की सभी सत्र त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि लंबित आवंटन की मांग करने राज भवन एवं विधानसभा का घेराव करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र महतो, बिरनी मुखिया चंद्रशेखर घासी, बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, जिला परिषद सदस्य उत्तम कुमार दास, निशा हेंब्रम, माला कुमारी, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, मुखिया पूनम देवी एवं अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply