Advertisement

युवा आयोग के गठन को लेकर धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार द्वारा युवा आयोग के गठन के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिला के हद मे सोनपुर में 9 जुलाई को धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर सोनपुर के रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से नगर परिषद्‌ कार्यालय तक आभार यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, युवा मोर्चा सारण जिलाध्यक्ष राजीव ‌कुमार सिंह, सोनपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, आदित्य कुमार छोटू, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महामंत्री राहुल सोलंकी, संजीव सिंह, मुन्ना सिंह, राजन राम, राकेश सिंह, कार्यलय मंत्री दिव्यांशु गौतम, राजेश कुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि युवा आयोग का गठन बिहार के युवाओं के विकास में एक नया आयाम साबित होगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं विशेष कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवा आयोग बिहार में युवाओं के सपने एवं संघर्ष को एक रास्ता प्रदान करेगा। इसके लिए बिहार के युवा हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *