Advertisement

बिहार बंद पर राजद कार्यकर्ताओं का वैशाली की सड़कों पर कब्जा, दिखा अजब गजब नजारा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। चार लेबर कोड रद्द करने व् बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा तथा महागठबंधन द्वारा बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल एवं बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। इस अवसर पर वैशाली की सड़को पर अजब गजब नजारा दिखा।

हड़ताल व् बिहार बंद के अवसर पर 9 जुलाई को वैशाली जिले में राजद समर्थक कार्यकर्ता प्रातः 6 बजे से ही सड़कों पर आ गए। रोड पर टायर जलाकर महात्मा गांधी सेतु से लेकर अन्य मार्ग को बंद कर दिया। इस बंद की वजह से कोई गाड़ियां नहीं चली और सूनी सड़कों पर आरजेडी कार्यकर्त्ता महुआ विधायक मुकेश रोशन के साथ हाई-वे पर क्रिकेट खेलते देखे गए। चादर तकिया लगाकर सो गए।

जानकारी के अनुसार बंद के दाऊ हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोर लेन के भगवानपुर में आरजेडी के चर्चित नेता केदार प्रसाद यादव ने विरोध प्रदर्शन को एक अलग ही रंग दे दिया। वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के खिलाफ सड़कों पर उतरे केदार यादव चादर-तकिया लेकर एनएच पर सो गए। साथ ही एक किसान अपने दर्जनों भैंस के साथ हाईवे पर खूंटा बांध दी, जिससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। जाम के बीच केदार यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव उसी वोटर लिस्ट से कराया जाए, जो लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई थी। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कहीं सड़क पर मछली फ्राई किया गया, तो कहीं शव यात्रा निकली, इस दाऊ महिलाएं हाय हाय कर रही थी।

आज बिहार बंद के दौरान पातेपुर में सड़क पर पूर्व विधायक श्याम चौधरी की तरफ से कार्यकर्ताओं के लिए मछली फ्राई का इंतजाम था, तो दूसरी ओर हाजीपुर शहर के रामाशीष चौक से राजद विधायक मुकेश रोशन के अलावे राजद के दर्जनों कार्यकर्ता और नेताओं ने मोदी और नीतीश कुमार का सांकेतिक शव यात्रा निकाला। शव यात्रा हाजीपुर शहर के मार्ग से होकर गुजरा। शव यात्रा के दौरान शव के समीप राजद की महिला कार्यकर्ता हाय-हाय कर अपनी छातिया पीटती देखी गई। बताया गया कि शव के सांकेतिक दाह संस्कार के बाद मंजिल में शामिल कार्यकर्ताओं को स्वादिष्ट भोजन भी ग्रहण कराया गया।

बंद के दौरान पुलिस प्रशासन कही दिखाई नहीं दिया। आम जनता ने इस बंद से अपनी दूरी बनाए रखी। इस बंद से महागठबंधन को क्या मिला यह तो समय बताएगा, लेकिन आरजेडी कार्यकर्ताओं के तेवर देख वैशाली जिले के रहिवासी सहम से गए दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *