एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह मे धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर 8 जुलाई को स्थानीय दुर्गा मंडप प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पहले से और बेहतर ढंग से इस बार दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में कार्यरत सीसीएल के कामगारों से सहयोग राशि निर्धारित किया गया। वहीं व्यवसायिक तथा छोटे-मोटे रोजगार प्राप्त रहिवासियों से भी पूजा को भव्यता देने के लिए मदद ली जाएगी, ताकि पूजा को बेहतर ढंग से की जा सके। बैठक में बीते वर्ष के पूजा कमेटी को ही बरकरार रखा गया और अध्यक्ष पद पर अरविंद ओझा का चयन किया गया। जबकि समिति के संरक्षक जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार रहेंगे।
बैठक में कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, श्रमिक नेता वरुण कुमार सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद सनाउल्लाह, अरविंद ओझा, अमरनाथ साहा, जितेंद्र पासवान, किशुन मंडल, अनंत कुमार, सुरेश प्रसाद यादव, अशोक कुमार ओझा, उमाशंकर कुमार, संतोष कुमार मंडल, राजकुमार केवट, राजेश कुमार, लक्ष्मण राम, नेमचंद मंडल, धनंजय, प्रकाश गुप्ता, मधुसूदन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply