अनियमित जलापूर्ति से नाराज रहिवासियों ने किया फिल्टर प्लांट के समक्ष प्रदर्शन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के चार नंबर मुरदघटिया और संडे बाजार सहित 12 पंचायत मे आयेदिन जलसंकट को लेकर कथारा स्थित फिल्टर प्लांट के समक्ष 8 जुलाई को कांग्रेस के बेरमो प्रखंड महासचिव मुन्ना सिंह एवं आरसीएमयू अध्यक्ष अविनाश सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने भी फिल्टर प्लांट पहुंचकर प्लांट का निरिक्षण किया।

इस अवसर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि यहां कई तरह के तकनीकी कारणों से आयेदिन यहां के रहिवासी जल संकट झेल रहे है। उन्होंने बताया कि विभागीय जेई से उन्होंने इस बावत बात की हैं। प्रखंड प्रमुख के अनुसार आयेदिन लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर में खराबी, अनियमित विद्युत आपूर्ति, पाइप चोरी, घटिया दर्जे की पाइप आपूर्ति, ठेकेदार की मनमानी व् विभागीय लापरवाही अनियमित जलापूर्ति का कारण रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वे जिला उपायुक्त सहित विभागीय मंत्री से पत्राचार कर स्थिति सुधारने की मांग करेगी।
वहीं बोड़िया उत्तरी पंचायत की जल सहिया सीता देवी तथा दक्षिणी पंचायत की जल सहिया लीना अंथोनी ने बताया कि एक तो आधे से अधिक कनेक्शन धारी जलकर नहीं देते है, दूसरे जलकर देनेवाले भी अनियमित जलापूर्ति से परेशान होकर जलकर देने में आनाकानी कर रहे है। जल सहिया के अनुसार अनियमित जलापूर्ति का सबसे बड़ा कारण यहां ओभर हेड टंकी का नहीं होना, अधिकांश कनेक्शन धारी द्वारा मोटर लगाकर अतिरिक्त पानी लेना तथा विद्युत्आपूर्ति बाधा रहा है। यदि सीसीएल प्रबंधन यहां विद्युत कनेक्शन देती है तो काफी हद तक समस्या समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि होनेवाले परेशानियों से विभागीय उच्चधिकारी को अवगत करा दिया गया हैं, बावजूद इसके अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
प्रदर्शन कर रहे मुन्ना सिंह ने कहा कि बीते 10 दिनों से क्षेत्र के बारह पंचायत में जलापूर्ति नहीं हो रहा है। इसे लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया कि इसकी सूचना बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज दे दिया गया हैं। विधायक ने आश्वासन दिया है कि यह काम जल्द हो जाएगा।
वहीं सैयद रूबी ने कहा कि जिलापूर्ति विभाग द्वारा बहाने बनाकर बिजली विभाग के ऊपर डाल दे रही है। आरसीएमयु के अध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने कहा कि बेरमो के 12 पंचायतो में पानी नहीं मिल रहा है। रहिवासी पानी की समस्या को लेकर जल अभियंता से मांग कह रहे हैं, लेकिन बिजली की समस्या बताकर पानी नहीं चलने का बात कह कर टाल देते हैं। जबकि बिजली समस्या में करीब दो से तीन हजार रुपया खर्चा है। उक्त खर्च को भी विभाग दूर नहीं कर सकता है।

विभाग पुरी तरह लापरवाह है। कहा कि अगर पानी नहीं दिया गया तो वे तेनुघाट प्रमंडल तथा जिला जलापूर्ति अभियंता का पुतला फुकेगें। साथ हीं चार नंबर मोड़ का चक्का जाम कर देंगे। साथ ही ट्रांसपोर्टिंग को ठप्प कर देंगे।
मौके पर बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, मो.रजा, मनोज रवानी, गौतम रवानी, शुभम, वसीम, राहुल, किशन गोप, विशाल कुमार, रवि कुमार, नागेश्वर, चिलटु गोप, गोपी गोप सहित दर्जनों प्रदर्शनकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply