एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत रहिवासी मुमताज आलम को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आलम ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इसे लेकर झामुमो प्रदेश कार्यालय की ओर से बीते 5 जुलाई को पत्र जारी कर दिया गया है। साथ हीं कहा गया है कि मुमताज आलम के अनुभव व कार्यकुशलता से संगठन को मजबूत, धारदार एवं गतिशील बनाने में सक्रिय सहयोग मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लक्ष्य प्राप्ति में पार्टी को नया आयाम देने का यह कोशिश है।
झामुमो के वरीय अधिकारी को मुमताज आलम ने पार्टी व संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष दिसोम गुरु शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष व् झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड राज्य के मध् निषेध एवं पेय जल मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ रतन लाल मांझी, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल सचिव जयनारायण महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। ईमानदारी व समर्पण भाव से जिम्मेदारी को निभाऊंगा।
![]()













Leave a Reply