नुक्कड़ सभा को इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेताओं ने किया संबोधित
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। किसान-मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त श्रमिक संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूरों सहित अन्य सेवा संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 9 जुलाई को देशव्यापी आम हड़ताल एवं हड़ताल के समर्थन में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने के उद्देश्य से 8 जुलाई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार देशव्यापी हड़ताल तथा चक्का जाम आंदोलन को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा ताजपुर नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में सघन टेम्पू-लाउडस्पीकर प्रचार एवं विभिन्न चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के जरिए दलितों, वंचितों एवं अकलियतों से मतदान का अधिकार छीनना चाह रही है।
अब जब चुनाव में करीब तीन-चार महीने शेष बचा है तो पुनरीक्षण का तानाशाही फरमान जारी कर दी गयी है। इसमें भी आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस को वैलिड डक्युमेंट नहीं माना गया है। रोज ब रोज चुनाव आयोग का दिशा निर्देश आ रहा है। इससे मतदाताओं में ऊहापोह की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम कटने के डर से परेशान हैं। ऐसी स्थिति में गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम पूर्णरूपेण वापस लेना चाहिए। राजद के प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मल्लिक, भाकपा के अंचल मंत्री रामप्रीत पासवान, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष फैजान अहमद आदि ने सभा को संबोधित करते हुए 9 जुलाई को 9 बजे गांधी चौक ताजपुर से निकलने वाला संयुक्त बंदी जुलूस में शामिल होकर हड़ताल एवं चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की।
मौके पर भाकपा माले के मजदूर नेता प्रभात रंजन गुप्ता, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, इनौस नेता आसिफ होदा, मो. एजाज, सुहैल सिद्धीकी, रामबृक्ष राय समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply