युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल ओटीटी तेजी से डिजिटल मनोरंजन उद्योग में स्थापित हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ओटीटी के एक लाख से भी अधिक डाउनलोड्स पूरे हो चुके हैं। अभी ओटीटी के पास भोजपुरी, हिंदी, साउथ, हॉलीवुड सहित विभिन्न भाषाओं के 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं, जो आर्या डिजिटल ओटीटी पर दर्शक न्यूनतम शुल्क देकर देख सकते हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी के एक लाख से भी अधिक डाउनलोड्स पूर्ण होने पर प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं। वहीं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत सहित अन्य सभी टीम सदस्य इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर सिंह ने बताया कि टीम की मेहनत और प्रसंशकों का प्यार आशीर्वाद ही हैं, जो आर्या डिजिटल ओटीटी को तेजी से आगे की ओर लेकर जा रहा है। उन्होंने प्रसंशकों को साधुवाद दिया एवं इस उपलब्धि को आमजन की उपलब्धि बताया। बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए लगातार विभिन्न राज्यों में शूटिंग की जा रहीं है। वहीं नए प्रॉजेक्ट्स की तैयारी भी जारी है।
![]()













Leave a Reply