Advertisement

विश्वविद्यालय में जनजातीय भाषा की पढ़ाई को ले पूर्व विधायक ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर झारखंड की क्षेत्रीय तथा जनजातिय भाषा यथा कुरमाली, संथाली एवं खोरठा की पढ़ाई शुरू कराने एवं जलवंतः मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ हीं बीबीएमकेयू धनबाद की राशि वापस कराने एवं अन्य व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया।

बताया जाता है कि पुर्व विधायक डॉ महतो ने राज्यपाल से कहा कि झारखंड की भाषा झारखंड के हित में होगा, इसलिए क्षेत्रीय भाषा कुरमाली भाषा को शामिल करने की जरूरत है। मौके पर खोरठा लेखक मनोज कुमार कपरदार, कसमार के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया चंद्रशेखर नायक, शशि कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *