Advertisement

नावाडीह में प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल के आने को ले पदाधिकारियों ने की जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह स्थित स्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह में झारखण्ड के राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर 7 जुलाई को जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने स्थल का निरिक्षण किया।

जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को नावाडीह स्टेडियम में डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर 7 जुलाई को बोकारो डीसी,बोकारो एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम, अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपरोक्त के अलावा बेरमो के बीपीआरओ मिथिलेश कुमार पांडेय, जेई विश्वनाथ महतो, रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार एवं अन्य कर्मी तैयारी में लगे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *