प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरीपंचायत के नहर पार स्थित ग्रामदेवता बनहेबाबा की पूजा 7 जुलाई को अपराह्न पारंपरिक रीति रिवाज के साथ की गई।
नया पुजारी मदन सिंह, गोडायत रामधन महली, शोखाबाबा आदि ने विधि पूर्वक ग्राम देवता की पूजा की। मौके पर लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, पावित्री देवी आदि ने प्रसाद बनाने में सहयोग किया। यहां पर ग्रामीणों की मेला जैसा भीड़ उत्पन्न हो गया था। ग्राम की खुशहाली के लिए सफेद बकरा व सफेद मुर्गे की बलि चढ़ाना परंपरा रहा है।

इस अवसर पर गांव के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया पति गौरीनाथ कपरदार, कई वार्ड सदस्य, समाजसेवी, व्यवसायी, किसान, मजदूर, युवक, युवतियां, बच्चे, बुजुर्ग आदि काफी संख्या में रहिवासी उपस्थित होकर गांव की खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना की।
![]()













Leave a Reply