अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 7 जुलाई को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष मे सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा सभी नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बीएलओ को पूर्ण रूप से एक्टिव कराते हुए गहन पुनरीक्षण का कार्य सुनिश्चित कराने को कहा। अपने – अपने क्षेत्रांतर्गत अबतक खराब प्रदर्शन करने वाले 50 बीएलओ को चिन्हित कर उनसे व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर संदर्भित कार्य में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त कर उसको निष्पादित कराते हुए, उन्हें पूर्ण रूप से एक्टिव कराने का निर्देश दिया।

पुनरीक्षण के क्रम में सभी डीलर/विकास मित्र/सेविका/आशा कार्यकर्त्ता/जीविका दीदियों एवं मुखिया गण को संदर्भित कार्य के लिए एक्टिवेट कराने का डीएम द्वारा निर्देश दिया गया, ताकि सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्रित करने की कार्रवाई में और अधिक तेजी लाई जा सके। महादलित टोला में विकास मित्र द्वारा संधारित पंजी को अद्यतन कराने का निर्देश दिया गया, ताकि महादलित टोला के मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन में कोई परेशानी न होने पाये।
![]()













Leave a Reply