द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा फेसबुक मंच ने किया आयोजन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर डायट के सभागार में 6 जुलाई को सारण प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सारण प्रमंडल के सभी तीन जिलों से लगभग 150 शिक्षकों को ऑनलाइन उत्कृष्ट नवाचार शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए शिक्षक अपने विद्यालयों और कक्षाओं में बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिनव प्रयास कर रहे हैं। इन्होंने न केवल खेल-खेल में शिक्षा, डिजिटल साधनों का उपयोग, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले तरीकों को अपनाकर शिक्षा को रुचिकर और प्रभावी भी बना रहे हैं। ये सभी शिक्षक न केवल अपनी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनका उद्देश्य छात्रों में सीखने की क्षमता के विकास के साथ-साथ एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना भी रहा है।
बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी) मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा फेसबुक मंच द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। यह मंच उन शिक्षकों को सम्मानित करता है, जो पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से हटकर नवीन तरीकों से बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं। यह सम्मान समारोह उन तमाम शिक्षकों के लिए उत्साहवर्द्धन व प्रेरणास्त्रोत का एक सुगम मार्ग भी है।

मंच संचालन टीबीटी के संस्थापक डॉ कुमार गौरव ने किया। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम की मॉनीटरिंग टीबीटी के उपाध्यक्ष मो. जियाउल होदा एवं कोषाध्यक्ष सह स्टेट कल्चरल हेड अरविन्द कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं प्रवक्ता शिव कुमार द्वारा किया गया।
बताते चलें कि संपूर्ण कार्यक्रम में शिक्षिका शोभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राजन कुमार, रश्मिबाला वर्णवाल, पूनम सिंह, नवल कुमार, अनीता पाठक, कनकलता श्रीवास्तव सहित दर्जनों शिक्षकों का अविस्मरणीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply