Advertisement

हाईवे पर दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत व् अन्य दो घायल

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन एनएच 22 के वैशाली जिला के हद में सराय के पहले धोभघट्टी पेट्रोल पंप के नजदीक 6 जुलाई को दो बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने घटना की सूचना सराय पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान मधुबनी जिला के हद में खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली रहिवासी स्व. रामाशीष यादव के 25 वर्षीय पुत्र भरत कुमर के रूप में हुई है।

मृत युवक के संबंध में मृतक के दोस्त ने बताया कि भरत पटना स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के फाइनल ईयर का छात्र था़। वह पटना के एक निजी अस्पताल में काम भी करता था। घर से पटना बाइक से जा रहा था। इस दौरान हाजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी पेट्रोल पंप के समीप जोरदार टक्कर में उसकी मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार नर्सिंग के छात्र समेत दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार घायल तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने भरत को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दो अन्य की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक के पास से मिले नर्सिंग कॉलेज की आइडी से उसकी पहचान कर घटना की जानकारी पुलिस ने पटना नर्सिंग कॉलेज में दी। सूचना मिलते ही नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

इस दुर्घटना में घायल हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र कि पानापुर लंगा रहिवासी विष्णु चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार एवं महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर रहिवासी राजू चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र चौधरी बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *