Advertisement

कार्मेल स्कूल करगली में अचीवर्स नाइट कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित कार्मेल स्कूल में बीते 5 जुलाई को अचीवर्स नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्षा सिस्टर लेसिस थेरेसिया, विशिष्ट अतिथि करगली कोलियरी बैंक शाखा प्रबंधक सुनीता राय, संत पॉल मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या स्वाती प्रियंका, सिस्टर निथा जोसेफ, ओलिय जेनी स्कूल प्राचार्या सिस्टर शेरिन जोसेफ ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय (उत्कृष्ट) स्थान लाने को लेकर सम्मानित किया गया। यहां सत्र 2023 -24 दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों में उत्साह जागृत होगी। कहा गया कि विद्या धन को जितना बांटा जाता है, वह उतना बढ़ता है। यह सफलता संघर्ष मेहनत और आत्मविश्वास का फल है। प्राचार्या शेरिन जोसेफ ने बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *