फुसरो में खेल प्रदर्शन के दौरान कई खिलाड़ी आपस में भिड़े
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर कई स्थानों में जुलुस निकाला गया। जुलुस में शामिल युवकों की टोली द्वारा कई हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन किया गया और लाठीयां भांजी गई। साथ ही आग के खेल का भी प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार फुसरो में खेल प्रदर्शन के दौरान कई खिलाड़ी आपस में भिड़े। इधर मुहर्रम जुलुस को लेकर सुरक्षा की कङी व्यवस्था थी।

पुराना बीडीओ आफिस चौक में बनाये गए मिनी कंट्रोल रूम से अधिकारियों द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, तो शहर के विभिन्न चौक – चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया था। पुलिस व् प्रशासन के पदाधिकारी स्वयं भी जगह जगह जाकर निगरानी करते दिखे।
![]()













Leave a Reply