युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल ओटीटी पर बहुत जल्द दो दर्जन से भी अधिक हॉलीवुड फिल्में हिंदी में बहुत जल्द रिलीज होगी।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भोजपुरी, हिंदी, बांग्ला सहित कई भाषाओं के बाद अब हॉलीवुड फिल्मों को हिंदी में आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। कहा कि लगभग 25 से 30 फिल्में वर्तमान में तैयार हैं।जिसके राइट्स लिए जा चुके हैं और जल्द ही दर्शक आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी फिल्में मनोरंजक हैं, जिसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा भरपूर हैं। दर्शकों को इसके लिए अलग से शुल्क नहीं देना होगा। वे मासिक अथवा अपनी सुविधानुसार न्यूनतम शुल्क देकर सभी फिल्मों को देख सकते हैं। बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी के एक लाख डाउनलोड पूरे हो चुके हैं और नई फिल्मों के साथ वेब सीरीज की शूटिंग भी जारी हैं।जो एक – एक कर दर्शकों को देखने को मिलेगी।
![]()













Leave a Reply