एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओ ने मांडू विधायक तिवारी महतो पर जेएलकेएम अध्यक्ष सह डूमरी विधायक जयराम कुमार महतो पर अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में 24 जून की संध्या पुतला दहन किया।
पुतला दहन कार्यक्रम जेएलकेएम फुसरो नगर अध्यक्ष निर्मल महतो के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि जेएलकेएम अध्यक्ष सह डूमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में यह पुतला दहन किया गया है। कहा गया कि मांडू विधायक द्वारा डुमरी विधायक के विरुद्ध दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।
कहा कि विधायक जयराम महतो राज्य में खतियानी आंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान सहित अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे जननायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग पूरे झारखंड की अस्मिता पर चोट है।
जेएलकेएम कार्यकर्ताओं के अनुसार, रांची में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल पर मांडू विधायक द्वारा कथित तौर पर विधायक जयराम महतो को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में रोष उफान पर है। पुतला दहन के अवसर पर जेएलकेएम केंद्रीय सचिव अमन रवि, चंद्रदेव महतो, रोशन महतो, राज गिरी, हाशिम अंसारी, केडी महतो, विनोद चौहान, राहुल पासवान, संजय चौधरी, प्रीतम महतो, उदित मुंडा, सोनू महतो, किशोर महतो, प्रदीप महतो, सहदेव महतो, सूरज महतो, लोकनाथ महतो, नकुल महतो आदि मौजुद थे।
![]()













Leave a Reply