Advertisement

आस्था ज्वेलर्स डकैती के विरोध में बोकारो व् गिरिडीह में एसोसिएशन का आक्रोश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में बीते 23 जून की शाम आस्था ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती के विरोध में 24 जून को बोकारो एवं गिरिडीह एसोसिएशन के सभी स्वर्ण व्यवसायियों ने एकजुट होकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिला के हद में चास बाजार से लेकर बोकारो के अन्य हिस्सों तक एक भी सर्राफा दुकान खुली नहीं दिखाई दी।

इस अवसर पर एसोसिएशन ने स्पष्ट रूप से प्रशासन से मांग की है कि स्वर्णकारों की दुकानों को लूट की घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। संस्था के सदस्यों ने कहा कि बार-बार लूट की घटनाओं से व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासनिक लापरवाही अब सहन नहीं की जाएगी।

व्यवसायियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से त्वरित और ठोस कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इसके लिए विशेष पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही ज्वेलर्स शॉप को विशेष सुरक्षा बढ़ाई जाय। स्वर्ण व्यवसायियों के इस सांकेतिक बंद से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। साथ हीं यह संदेश गया कि अब चुप नहीं बैठा जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *