Advertisement

कसमार प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन 24 जून को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय में किया गया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य देवनारायण प्रजापति ने कहा कि सबसे भ्रष्ट सरकार है तो झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार है। कहा कि इस राज्य में गरीबों का भला होने वाला नहीं है। प्रखंड से जिला स्तर पर पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं, इसलिए झारखंड को बचाने के लिए एक ही विकल्प है, राष्ट्रपति शासन लागू करना, ताकि झारखंड को बचाया जा सके।

पूर्व बोकारो जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्रीअध्यक्ष बेणेश्वर महतो, पूर्व अध्यक्ष तुलसीदास जायसवाल, प्रखंड महामंत्री आनंद महतो, उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी, अनीश कुमार जायसवाल, अशोक कुमार महतो, सचिव मनोहर महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो, सुरेश कालिंदी, एम एस मुखर्जी, चंचला देवी, उमेश तिवारी, संध्या देवी, कैलाश महतो, कमल दास, महेश महतो, गजाधर महतो, अशोक महतो, मदन महतो, राजकुमार महतो, प्रकाश केवट, संतोष महतो, सुदामा महतो, दिनेश महतो, कपिलेश्वर महतो, गोवर्धन महतो आदि सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *