Advertisement

बिहार में बदलाव की चौतरफा लहर है-दीपांकर भट्टाचार्य

भाकपा-माले औराई विधान सभा स्तरीय बदलो बिहार जनसंवाद सभा का आयोजन

भाकपा-माले के बदलो बिहार जनसंवाद सभा में बारिश के बीच डटी रही जनता की भीड़

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। भाकपा-माले के राज्य व्यापी बदलो सरकार-बदलो बिहार अभियान के तहत 24 जून को मुजफ्फरपुर जिला के हद में कटरा प्रखंड के कटाई पंचायत के उफ़रौली बाजार मैदान में औराई विधानसभा स्तरीय बदलो बिहार जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन भाकपा-माले औराई-कटरा प्रखंड सचिव मनोज कुमार यादव ने किया।

सभा को मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा-माले राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान नीतीश सरकार बिहार को बर्बाद करके रखे हुई है। पुरे बिहार को बेरोजगारी में धकेल दिया गया है। बिहार में अपराध का राज है, इसलिए अब बिहार को बदलना है। बिहार में होने वाले चुनाव पर पुरे देश की नजर है कि बीस सालों से रोज़गार छीन रही सरकार को अब बदलना है।

उन्होने कहा कि महिलाओं की सभी तरह की कर्ज माफी करनी होगी और 4 प्रतिशत की दर पर लोन देना होगा। कहा कि आरएसएस का कोटा राज्य में चल रहा है। क्या इस कोटा से विश्वविद्यालयों में नियुक्ति हो रही है? सुना है कि थाने और पुलिस में भी आरएसएस को वरीयता दी जा रही है।

आंबेडकर का नाम लेकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है और संविधान के भेद भाव रहित समाज के सपने को तहस नहस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन छीनने के लिए वक्फ कानून संशोधन लाया गया है। बिहार की बात करते हैं, लेकिन बिहारियों को दिल्ली से खदेड़ने में लगे हैं। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अब झूठ बहुत हो गया। नफरत की राजनीति बहुत हुई। अब इसे बदला जाना चाहिए। देश की आजादी खतरे में है। अंग्रेजों की दलाली करने वाले आजकल ट्रंप की दलाली कर रहे हैं।

कॉ भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार को इसकी अगुवाई करनी होगी।भाकपा माले समाज में दलित वंचितों को जोड़कर बड़ी एकता बना रही है। महागठबंधन दलों की एकता से भाजपा समर्थित यह नीतीश सरकार जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमारी पार्टी औराई विधान सभा से चुनाव लड़ी थी, लेकिन कुछ वोटों से हम पीछे रह गये थे। इस बार पूरे बिहार में बदलाव की चौतरफा लहर है।

जंसवाद सभा को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव कॉ धीरेन्द्र झा, ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव व माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ मीना तिवारी, विधान परिषद सदस्य कॉ शशि यादव, पुर्व विधायक कॉ मनोज मंजिल, राज्य महिला आयोग की पुर्व राज्य अध्यक्ष कॉ मंजू प्रकाश, आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य कॉ आफ़ताब आलम खान, खेग्रामस के राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, भाकपा-माले दरभंगा जिला सचिव बैधनाथ यादव, इंसाफ मंच बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद आदि ने भी संबोधित किया। जानकारी देते हुए भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार बदलो सभा के दौरान भारी बारिश के बावजूद उपस्थित हजारों समर्थक अपने सर पर कुर्सी का छाता ओढ़कर भी सभास्थल पर अंत तक डटे रहे।

मौके पर भाकपा-माले मुजफ्फरपुर जिला सचिव कृष्णन, माले राज्य कमिटी सदस्य संतोष सहर, औराई-कटरा प्रखंड कमिटी सदस्य मोहम्मद जावेद अख्तर, हरदेव राम, प्रमुख राम, मनीष यादव, ब्रजकिशोर सहनी, पुनीता पासवान, मरछिया देवी, सिंघेश्वर सहनी, रवींद्र यादव, मोहम्मद शमशेर, महफुजुर रहमान, शबनम शेख, विनोद दास, रामबाबू राय, पृथ्वी शर्मा, प्रह्लाद, प्रेम चंद्र, योगेन्द्र दास, इंसाफ मंच बिहार के सह सचिव जफर आजम, एजाज अहमद, मोहम्मद शाहिद, दीपक कुमार, होरील राय, परशुराम पाठक, रामबालक सहनी, विमलेश मीश्र, रामनंदन पासवान, रानी प्रसाद, तैयब अंसारी, नीलकमल, रवींद्र यादव, मोहम्मद शमशेर, महफुजुर रहमान, शबनम शेख, विनोद दास, रामबाबू राय, पृथ्वी शर्मा, माया देवी, चंद्र कला देवी आदि के अलावा भाड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *