इक़बाल अहमद पुनः बनाये गये क्षेत्रीय सचिव, कामगारों में हर्ष
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में मजदूर वर्ग के हितों को लेकर सजग झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) का क्षेत्रीय सम्मेलन 24 जून को जिला के हद में स्टाफ रीक्रियेशन क्लब कथारा में आयोजित किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता यूनियन के जोनल सचिव सह पर्यवेक्षक जयनारायण महतो, शंकर पासवान तथा लालधन मांझी की अध्यक्ष मंडली द्वारा किया गया, जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद, हेमू यादव तथा मंडल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुरानी क्षेत्रीय कमिटी सचिव इकबाल अहमद द्वारा पर्यवेक्षण रिपोर्ट व् दो साल के अनरल में उनके द्वारा यूनियन व् मजदूर हित में किए गये कार्यों से संबंधित सक्रियता रिपोर्ट पेश किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी क्षेत्रीय कमिटी को भंग कर नई क्षेत्रीय कमिटी का गठन किया गया।
जिसमें पुनः इकबाल अहमद क्षेत्रीय सचिव बनाये गये। इसके अलावा नई क्षेत्रीय कमिटी में क्षेत्रीय अध्यक्ष मंडल, उपाध्यक्ष जगदीश लोहार व् देवेंद्र यादव, संयुक्त सचिव मुमताज आलम, अमित पासवान, काशीलाल तुरी व् मो. नसीम, संगठन सचिव दामोदर महतो व् हेमू यादव तथा कोषाध्यक्ष शिवलाल महतो को बनाया गया।
नई कमिटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा शंकर पासवान तथा स्वागत जोनल सचिव जयनारायण महतो ने माला पहनाकर किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जोनल कमिटी में चुने जाने पर पुर्व कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवलाल मांझी तथा सेवानिवृत सीसीएल कर्मी व् यूनियन के जुझारू साथी देवेंद्र यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने, आगामी 28 जून को झारखंड की राजधानी रांची के कांके मार्ग पर सीएमपीडीआई मुख्यालय सभागार में यूनियन के केंद्रीय महाधिवेशन में बड़ी भागीदारी निभाने तथा आगामी 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल के समर्थन को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ हीं कहा गया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी यूनिटों में कमिटी गठन के बाद क्षेत्रीय कमिटी का गठन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य रूप से अमित पासवान, काशीलाल तुरी, कुलेश्वर पासवान, मो. अफाक, सुनील कुमार, संजय कुमार, मो. मनोवर, मो. रुकमुद्दीन, नागेश्वर महतो, कमरुल अंसारी, मुमताज आलम, मो. काजिम, अभिमन्यु, कामेश्वर, इंद्रजीत सिन्हा, लालचंद गोप, लक्ष्मण कच्छप, सफीक, रंजीत कुमार, अमजद, मो. सगीर, सरजू रविदास, जगदीश राम, कमलदेव महतो, सरोधा मांझी, सुरेश कमार, संजू, गुड्डू चौहान, महेंद्र भुइयां, मदन यादव, कैलाश महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply