Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव हाईटेक भवन को दी हरी झंडी

नवी मुंबई के वाशी में 159 करोड़ की लागत से बनेगा झारखंड भवन

मुश्ताक खान/मुंबई। नवी मुंबई के वाशी में 2577 वर्ग मीटर में 7 मंजिल झारखंड भवन बनाने के प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है। 137 करोड़ रुपए का लागत से बनने वाले इस भवन को बनवाने में देरी के कारण अब इसकी लागत 159 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि तीन साल में मार्च 2028 तक इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2016 में तय एक हुआ था कि मुंबई में झारखंड वासियों की सुविधाओं के मद्दे नजर आवासीय सुविधा के साथ इसे अत्याधुनिक बनाया जायेगा। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा नवी मुंबई के वाशी स्थित 2577 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराया था। लेकिन दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस भवन की आधारशिला रखी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी शुरूआत नहीं हो सकी थी।

गौरतलब है कि मुंबई में झारखंड भवन बनवाने को लेकर लगभग डेढ़ दशक से झारखंडी एकता संघ द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। झारखंड भवन को लेकर संघ के सदस्यों ने मुंबई से झारखंड की राजधानी रांची तक सैकड़ो दौरे किये। इतना ही नहीं इसे लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी भी दी। झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि हम लोग हर साल झारखंड दिवस को महापर्व की तरह मनाते हैं।

इस मौके पर महाराष्ट्र सहित झारखंड के मंत्री और विधायकों को भी आमंत्रित किया, ताकि महापर्व में शामिल होने के बाद, झारखंड के प्रवासी मजदूरों और मुंबई में इलाज करने के लिए आने वालों को किन -किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई में झारखंड को छोड़ कर हर राज्य के भवन हैं, और वहां से उन राज्यों के नागरिकों को लाभ मिलता है। वहीं प्रस्तावित भावी झारखंड भवन का निर्माण अब भी अधर में लटका है।

उल्लेखनीय है कि 137 करोड़ में बनकर तैयार होने वाला झारखंड भवन की लागत में 22 करोड़ बढ़ाकर 159 करोड़ रुपए किया गया है। इसके लिए फिर से प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भवन निर्माण विभाग के नए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कि अगर और देर होगी तो लगत दर में उछाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रस्तावित झारखंड भवन तीन साल में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा झारखंड भवन

नवी मुंबई में बनने वाला झारखंड भवन 7 मंजिल का होगा। अबतक की स्वीकृति के अनुसार गुंबद और दीवारों पर सोहराई कला की पेंटिग्स रहेगी। सात मंजिला भवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए वीवीआईपी सुइट्स, वीआईपी डीलक्स कमरे, डीलक्स कमरे, प्रदर्शनी हाल, सेमिनार हाल, व्यायामशाला, डाइनिंग क्षेत्र होगा। इस झारखंड भवन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ छत पर गार्डेन, वर्षा जल संचयन आदि की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही झारखंड भवन हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा।

सांस्कृतिक व सामुदायिक केंद्र भी होगा

झारखंड भवन बन जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली के बाद देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में भी झारखंड सरकार का अपना भवन होगा। दिल्ली में दो झारखंड भवन होगा। नवी मुंबई में बनने वाला झारखंड भवन सिर्फ एक आवासीय संरचना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामुदायिक केंद्र भी होगा, जहां झारखंड की पारंपरिक कला, आधुनिक सुविधाएं और प्रवासी हित एक साथ जुड़े होंगे। इसके अलावा झारखंड भवन में लोगों को राज्य के इतिहास की झलक भी देखने को मिलेगी।

Tegs: #chief-minister-hemant-soren-offers-offer-to-hi-tech-bhawan

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *