Advertisement

जीजीएसटीसी में माइलस्टोन्स गियर्स द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट में 22 छात्र चयनित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज (जीजीएसटीसी) टेक्निकल कैंपस बोकारो में 23 जून को माइलस्टोन्स गियर्स लिमिटेड (बद्दी, हिमाचल प्रदेश) द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कंपनी 100 प्रतिशत एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट है।

जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) अधिकारी अशोक एवं रुद्र ने विभिन्न शाखाओं के छात्रों का साक्षात्कार लिया। बताया जाता है कि चयन उपरांत ग्रुप प्रेसिडेंट एम. के. श्रीवास्तव ने चयनित छात्रों की सूची ईमेल के माध्यम से कॉलेज को प्रेषित की है।

यह चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी तथा डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए किया गया। जिसमें कुल 22 चयनित छात्रों में से 16 छात्र जीजीएसटीसी, 4 छात्र वीएमआईटी रांची तथा प्रति 1-1 छात्र राजकीय पॉलिटेक्निक सिमडेगा एवं बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जमशेदपुर से हैं।

चयन प्रक्रिया में प्रो. सलीम अहमद, प्रो. रोही प्रसाद व् प्रो. रश्मि ठाकुर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉलेज निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि अब तक 35 कंपनियाँ प्लेसमेंट हेतु संस्थान में आ चुकी हैं। संस्थान 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *