परिजनों ने बीएसएल प्रबंधन पर लगाया सवालिया निशान
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक कर्मचारी की मौत ने प्लांट की स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल बोर्ड की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक कर्मचारी मो. सुलेमान (स्टाफ नं. 281303) को मेडिकल बोर्ड ने फिट घोषित किया, जबकि दो दिन पहले ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी।
परिजनों का आरोप है कि सुलेमान वर्ष 2011 से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थे। इलाज के दौरान उनके दिल में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज की पुष्टि भी हुई थी। इसके बावजूद बीएसएल प्रबंधन ने उनके लंबे इलाज और गंभीर स्थिति को नजरअंदाज करते हुए उन्हें फिट घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र मो. सुल्तान अहमद ने आरोप लगाया कि उनके पिता इलाज के दौरान बार-बार बोकारो जनरल अस्पताल और बाहर रेफर होते रहे, फिर भी अनुकंपा पर नियोजन की उनकी अर्जी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा, मृत्यु के बाद जारी रिपोर्ट में मौत का कारण सेप्टीसीमिया बताया गया। परिजनों ने अब न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि मृतक की जगह उनके पुत्र को अनुकंपा के आधार पर नियोजित किया जाए।
![]()













Leave a Reply