Advertisement

कोह पंचायत में जनजाति बहुल ग्राम के नाम विशेष शिविर का आयोजन

शिविर में ग्रामीणों ने जमा किए कई योजनाओं का आवेदन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) योजना के तहत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत कोह के पंचायत सचिवालय में 23 जून को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

इस अवसर पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने आगंतुक जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो सहित अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर का उद्घाटन किया। बीडीओ महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित के लिए अनेकों लाभकारी व कल्याणकारी योजनाएं जारी किया है, जिसका लाभ रहिवासियों को उठाना चाहिए। कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं द्वारा ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

आयोजित विशेष शिविर में जेएसएलपीएस योजना की 11, मातृवंदना की 2, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की 28, मनरेगा जॉब कार्ड की 9, केसीसी की 2, जन्म प्रमाण-पत्र के 5, मृत्यु के एक, जाति एवं आवासीय के लिए 26, आधार कार्ड के लिए 5 आवेदन जमा होने के साथ ही स्वाथ्य विभाग की टीम द्वारा 20 ग्रामीणों का ईलाज भी किया गया।

शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृष्णचंद्र दोराई बुरु, राजस्व उप निरीक्षक अजय कुमार, प्रभारी बीपीओ मेघनाथ महतो, प्रखंड समन्वयक विजय कुमार, कोह पंचायत के मुखिया राजेंद्र रजवार, पंचायत सचिव कुमारी संगीता, अर्जुआ के पंचायत सचिव, उत्तम कुमार मोदी, वार्ड सदस्य आनंद ठाकुर, सीतामुनि देवी, अनीता देवी, बसंती देवी सहित आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहिया आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *