Advertisement

बिजली करंट लगने से दैनिक मजदूर की मौत, थाना में पिता ने दिया आवेदन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी दक्षिणी पंचायत के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक दैनिक मजदूर की 23 जून की शाम बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक 37 वर्षीय रंजीत दीगार बताया जाता है।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार रंजीत दीगार दैनिक मजदूरी कर अपराह्न अपने घर लौट रहा था कि अचानक 440 वोल्ट बिजली तार के खंभे की अर्थ वायर में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत जैनामोड़ स्थित रेफरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के 84 वर्षीय पिता लालू दिगार ने जरीडीह थाना में अपने लिखित आवेदन में मृतक की पत्नी, अपने पुत्रवधू सुलोचना देवी को विभाग द्वारा समुचित लाभ दिलाने की फरियाद की है। थाना प्रभारी बिपिनचंद्र महतो ने मृतक के पिता को यथोचित सहयोग का आश्वस्त दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *