Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में व्यवस्था समिति का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में बीते 22 जून की संध्या व्यवस्था समिति का गठन किया गया। उक्त जानकारी सूचना प्रखंड समन्वयक गोमिया हनुमान दयाल सिंह ने 23 जून को दी।

उन्होंने बताया कि व्यवस्था समिति का गठन बोकारो जिला समन्वयक मुकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तथा शांतिकुंज प्रतिनिधि बोकारो उप जोन समन्वयक कमलकांत मंडल मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। साथ ही जिला उप समन्वय सुरेश प्रसाद महतो एवं राधे कुमार जिला प्रतिनिधि वित्त विभाग की भी उपस्थित रही।

बताया कि गठित व्यवस्था समिति में चंद्र भूषण प्रसाद को व्यवस्थापक तथा जयप्रकाश विश्वकर्मा को उप व्यवस्थापक पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर सुजीत कुमार सिंहा तथा लेखपाल के रूप में सतीश कुमार वर्णवाल का चयन किया गया। इसी कर्म में सर्वसम्मति से आंदोलन समिति के पद पर बोड़िया वस्ती रहिवासी कलावती देवी एवं बोकारो थर्मल रहिवासी सुधा शर्मा का चयन किया गया। इसके अलावा संगठन समिति में जितेंद्र चौहान व पुष्पा देवी, महत्वपूर्ण पद देवालय प्रबंधन समिति में पुष्पा वर्णवाल, पूजा देवी, एवं शीला देवी का चयन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में बोकारो थर्मल से राम सेवक पांडेय, काशीनाथ राम, धीरज कुमार शर्मा, पुष्पा बरनवाल, चतरोचट्टी से बालेश्वर महतो, कथारा से गीता देवी, रीना सिंहा, सीताराम चौहान, झरी प्रसाद का विशेष सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *